सीएम रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से की मुलाकात, अहम विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। इस दौरान बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। दिल्ली के विकास, जन-कल्याण और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े अहम विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा की, “हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ दिल्ली के हर परिवार तक पहुँचे और प्रशासन की हर कोशिश नागरिकों के जीवन में सुविधा, सम्मान और नए अवसर लाए। सीएम ने इस दौरान ने बताया कि इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे है।

दिल्ली के विकास के लिए निरंतर कार्य
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, दिल्ली के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के लिए समर्पित किया गया है। वहीं लोगों को भी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अब आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़