बनबसा में सीएम धामी ने नागरिकों से किया संवाद, आदर्श उत्तराखंड बनाने के लिए मांगे सुझाव

चंपावत के बनबसा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागरूक नागरिकों से बातचीत की।

चंपावत के बनबसा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागरूक नागरिकों से बातचीत की। इस दौरान सीएम धामी ने एक आदर्श उत्तराखंड बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए उनके बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त किए। लोगों ने सीएम धामी के सामने अपने विचार और सुझाव खुलकर रखे।

जागरूक नागरिकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि, “समाज का मार्गदर्शन करने और विकास के नए रास्ते बनाने में जागरूक नागरिकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमारी सरकार के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। जन-भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से एक समृद्ध, सशक्त और आदर्श उत्तराखंड बनाने का हमारा संकल्प लगातार आगे बढ़ रहा है।”

बता दें कि इस अवसर पर बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष गोविंद सामंत, ज़िला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़