UPSC ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2027 परीक्षा के लिए मांगे आवेदन, यहाँ जाने कैसे करें आवेदन?

UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2027 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2027 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और चयन प्रक्रिया
बता दें कि इस परीक्षा के जरिये कुल 127 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। वहीं भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर, 2026 निर्धारित है।

आयु-सीमा की गई निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2027 की परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। बता दें कि आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़