सीएम रेखा गुप्ता ने नगर निगम की नवनियुक्त टीम से की मुलाकात, दिल्ली को कूड़ा-मुक्त बनाने की प्राथमिकता पर दिया जोर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम की विभिन्न समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ एक बैठक आयोजित की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम की विभिन्न समितियों के नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

सीएम रेखा गुप्ता की अपील
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सब मिलकर दिल्ली सरकार के विकास और जन-कल्याणकारी कार्यों को नगर निगम स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देंगे। सफाई, नागरिक सुविधाओं और स्थानीय सेवाओं के रूप में इसका असर दिल्ली के हर निवासी को दिखना चाहिए, यही हमारा प्रयास होना चाहिए।

साफ-स्वच्छ दिल्ली बनाने पर फोकस
सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली को ऐसी व्यवस्था की ओर बढ़ना होगा, जहां कूड़े के प्रभावी निस्तारण के साथ सार्वजनिक स्थान स्वच्छ रहें। साफ स्वच्छ वातावरण से नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ दिल्ली सिर्फ सफाई व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह बेहतर जीवन, स्वस्थ वातावरण और विकसित शहर की पहचान भी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को कूड़ा-मुक्त बनाना निगम की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। बता दें कि इस बैठक में दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही, डिप्टी मेयर मोनिका पंत और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़