मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 9 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं वो इन पदों पर आवेदन के लिए तैयारी पूरी कर लें। ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 सितंबर से उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख और वेतन
बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 23 सितंबर, 2026 निर्धारित है। वहीं उम्मीदवार 28 सितंबर तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जरूरी पात्रता और आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके साथ भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।











