पीतमपुरा में सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी सौगात, विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और विकास कार्यों का किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज को रिंग रोड से जोड़ने वाली एक नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। जिसकी लागत लगभग 2.84 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट का मकसद कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और निवासियों के लिए रोज़ाना आने-जाने को आसान बनाना है।

कचरा प्रबंधन होगा और व्यवस्थित
सीएम रेखा गुप्ता की सौगात के बाद ST-TP ब्लॉक में आधुनिक कॉम्पैक्टर ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे कचरा प्रबंधन और व्यवस्थित होगा, सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और इलाके को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी। YP-ब्लॉक में 3 पार्कों और WP-ब्लॉक में 10 पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज से रिंग रोड तक एक नई सड़क बनाने के लिए आधारशिला रखी गई है।

मज़बूत शहरी सुविधाएं विकसित
इस अवसर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “पीतमपुरा की ज़रूरतों के हिसाब से सफाई, हरियाली, बेहतर कनेक्टिविटी और मज़बूत शहरी सुविधाएं विकसित करना हमारी प्राथमिकता है।” मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेहतर साफ़-सफ़ाई, सार्वजनिक सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच और शहरी बुनियादी ढांचे के साथ शालीमार बाग को एक मॉडल निर्वाचन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़