दिल्ली में ‘नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल 2026’ आयोजित, केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सीएम धामी हुए शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में आयोजित 'नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल 2026' में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में आयोजित ‘नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल 2026’ में शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ भी शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

सुविधाओं का विस्तार
इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, हिमालयी राज्यों और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में विकास की एक नई गति देखने को मिल रही है। जिन क्षेत्रों को पिछली सरकारों ने लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया था, वे आज सड़क, रेलवे, कनेक्टिविटी, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसी सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।”

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प
सीएम ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प ने देश के विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के बीच आपसी स्नेह और एकता की भावना को और मजबूत किया है। पूर्वोत्तर के युवाओं के साथ ऐसे आयोजन हमारी ‘विविधता में एकता’ की शक्ति में नई ऊर्जा भरते हैं और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देते हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़