योगी सरकार ‘मीना मंच’ को देगी नया विस्तार, 450 मास्टर ट्रेनर्स को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विद्यालय स्तर पर संचालित 'मीना मंच' को नया विस्तार देने जा रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विद्यालय स्तर पर संचालित ‘मीना मंच’ को नया विस्तार देने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में बेटियों की सुरक्षा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। इस विशेष परियोजना के तहत राज्य स्तर पर ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स’ और ‘मास्टर ट्रेनर’ कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन SIET यानि राज्य शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज में 09 से 24 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।

चयनित 450 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
बता दें कि इस 9-दिवसीय विशेष अभियान में प्रदेश के सभी 75 जिलों से चयनित 450 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और मीना मंच को संस्थागत रूप से और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को 9 अलग-अलग बैचों में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रति बैच 50-50 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

बालिकाओं के सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि, “योगी सरकार बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व, आत्मविश्वास और सुरक्षित वातावरण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मीना मंच बालिकाओं के सशक्तीकरण का एक प्रभावी माध्यम है और यह 450 मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण इस व्यवस्था को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़