हरियाणा सीएम नायब सैनी ने की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक, हरियाणा के 5 लाख छात्रों को टैबलेट देने का लिया फैसला

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कई बड़े और अहम फैसले लिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कई बड़े और अहम फैसले लिए। इस बैठक में विद्यार्थियों को पांच लाख टैबलेट देने और उनके लिए डाटा सिम की खरीद को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में 59 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।

पांच लाख टैबलेट उपलब्ध
बता दें कि इस बैठक में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान राज्य सरकार ने कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए फैसला लिया कि छात्रों को पांच लाख टैबलेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनके लिए डाटा सिम की खरीद की जाएगी।

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर फोकस
हरियाणा की नायब सैनी सरकार का फोकस है कि राज्य में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध हो सके। बैठक में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के लिए 220 वोल्ट की ट्यूबलर टाइप लीड एसिड बैटरियों की खरीद प्रक्रिया को मंजूरी दी गई। इसमें 100 एएच, 200 एएच और 120 एएच समेत पांच प्रकार की बैटरियां शामिल हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़