‘क्लीन एयर सर्वे-2026’ में देहरादून को बड़ी उपलब्धि, देशभर में 12वें स्थान किया हासिल

देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने 'क्लीन एयर सर्वे-2026' में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने ‘क्लीन एयर सर्वे-2026’ में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ‘क्लीन एयर सर्वे-2026’ में देहरादून ने 37वें स्थान से 12वें स्थान पर पहुंचकर उल्लेखनीय प्रगति की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को लेकर बधाई दी है। सीएम धामी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने देहरादून के सभी निवासियों और संबंधित विभागों को हार्दिक बधाई दी है।

वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन
राजधानी देहरादून ने वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में इस बार उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। 3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में 12वां स्थान प्राप्त किया है। देहरादून ने तीन सालों की समग्र यात्रा में 37वें स्थान से 12वें स्थान तक की उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

स्वच्छ, स्वस्थ और हरित उत्तराखंड
इस उपलब्धि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “यह उपलब्धि शहरवासियों में जागरूकता, नगर निगम के समर्पित प्रयासों और उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की निरंतर निगरानी का सुखद परिणाम है। हमारी सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित उत्तराखंड बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। हर नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए स्वच्छ हवा अत्यंत आवश्यक है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़