SBI में चीफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, यहाँ जानें आवेदन की अंतिम तारीख और पात्रता

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चीफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर सामने आया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चीफ इंफोर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर सामने आया है। जो उम्मीदवार एसबीआई में बतौर CISO के रूप में नौकरी करना चाहते हैं वो एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि 24 सितंबर तक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 57 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।

पात्रता और वेतन
इसके अलावा उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक, बीई, एमटेक या एमएससी की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 15 से 20 साल का कार्यानुभव भी होना चाहिए। सीआईएसओ के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिवर्ष 2.50 करोड़ रूपये का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के बाद 750 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। इसके साथ ही एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़