दुबई में ‘मध्य प्रदेश में निवेश पर इंटरैक्टिव सत्र’ आयोजित, सीएम मोहन यादव ने राज्य में निवेश के लिए किया आमंत्रित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दुबई दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने 'मध्य प्रदेश में निवेश पर इंटरैक्टिव सत्र' के दौरान निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दुबई दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ‘मध्य प्रदेश में निवेश पर इंटरैक्टिव सत्र’ के दौरान निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

उद्योगों के विस्तार पर फोकस
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “मध्य प्रदेश में उद्योगों के विकास को बढ़ावा देने के लिए, 2,700 से अधिक नियमों और लगभग 900 कानूनों को खत्म करके औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों की प्रक्रियाओं को सरल और आसान बनाने के प्रयास किए गए हैं। इससे राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बना है। हमारी सरकार उद्योगों के विस्तार और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि राज्य में नए निवेश के साथ-साथ रोजगार के अधिक अवसर भी पैदा हों।”

निवेशकों को किया आमंत्रित
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, “मध्य प्रदेश असीम संभावनाओं और नए अवसरों की भूमि है। दूरियां हो सकती हैं, लेकिन इनोवेशन, विकास और साझा समृद्धि के लिए हमारा संकल्प हमें जोड़ता है। मध्य प्रदेश आपको विकास की इस यात्रा में भागीदार बनने के लिए आमंत्रित करता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़