रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पदों पर भर्ती का किया ऐलान, 15 सितंबर से शुरु होंगे आवेदन

RRB यानि रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।

RRB यानि रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 560 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहता है वो 15 सितंबर से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

आयु सीमा निर्धारित
बता दें कि इस भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। वहीं आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा और एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़