भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 79वें सत्र में महत्वपूर्ण सम्मान मिला है। ग्लोबल लेवल पर भारत की हेल्थ सिस्टम को मिली यह प्रतिष्ठित पहचान हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। बता दें कि WHO साउथ-ईस्ट एशिया रीजन से यह प्रतिष्ठित सम्मान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भारत की ओर से दो प्रतिष्ठित विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विकसित भारत की दिशा में उपलब्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत ने प्राइमरी हेल्थ सर्विस के ज़रिए मैटरनल और नियोनेटल टेटनस को खत्म करने और नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों से असरदार ढंग से निपटने में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। यह सम्मान देश के समर्पित डॉक्टरों, हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स की अथक मेहनत, लगन और सेवा-भाव को भी एक श्रद्धांजलि है। यह स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत की दिशा में एक और गर्व की उपलब्धि है।
प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया है। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाई है। इसके साथ ही संक्रामक और गैर-संचारी दोनों प्रकार की बीमारियों से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।











