हल्द्वानी में नितिन नबीन का बीजेपी कार्यकर्ताओं को मंत्र, कहा- “2027 में उत्तराखंड में जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने जा रही बीजेपी”

हल्द्वानी में BJP राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई।

हल्द्वानी में BJP राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

2027 में उत्तराखंड में बीजेपी लगाएगी हैट्रिक
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बीजेपी विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “श्रद्धेय अटल ने जिस उत्तराखंड की नींव रखी थी, उसे आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचा रही है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि 2027 में उत्तराखंड में बीजेपी जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक लगाने जा रही है।”

जन-जन का विश्वास मजबूत
सीएम धामी ने कहा कि, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर संगठन को सशक्त बनाने, जन-जन का विश्वास मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के संकल्प को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहे हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़