मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के पास सुनहरा अवसर है।

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। MPESB यानि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से राज्य में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटीGD) के रिक्त पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।

कितना वेतन मिलेगा?
भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7500 रिक्त पदों में से विशेष सशस्त्र बल में कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 700 पद निर्धारित हैं। वहीं विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 6800 पद निर्धारित हैं। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19500-62000 मासिक सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जिसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़