हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए नितिन नबीन, शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शिरकत की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सैनिक देश के सुख, शांति और स्वतंत्रता के आधार हैं।

सैनिकों के जज्बे को सलाम
नितिन नबीन ने इस अवसर पर कहा कि, “सैनिकों ने इस देश के लोगों को सुख, शांति और स्वतंत्रता के साथ जीवन दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सैनिकों को प्रणाम, अभिनंदन और नमन किया और कहा कि आज जब मैं उनके बीच आया हूं तो सैनिकों के जज्बे को सलाम करता हूं। नितिन नबीन ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, हमारी बीजेपी सरकार हमारे सैनिकों का सम्मान करने और उनके आश्रितों और परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अटूट प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”

‘वन रैंक वन पेंशन’ किया लागू
बीजेपी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगे कहा कि, “जब मुझे सरहद पर जाने और उन सीमाओं को देखने का मौका मिला, जहां सैनिक भाई बिना धूप, पानी और बरसात की चिंता किए निरंतर देश की सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं, तो मुझे लगा कि आज अगर 140 करोड़ देशवासी सुख और शांति से रहते हैं, तो इसका एकमात्र कारण वही सैनिक है, जो सरहद पर खड़ा होकर देश को सुरक्षित बनाए रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन इसी देवभूमि और वीरभूमि में बसता है और वे दिवाली-होली सैनिकों के बीच जाकर मनाते हैं। उन्होंने सीमांत गांवों को ‘अंतिम गांव’ की जगह ‘प्रथम गांव’ मानने की सोच में बदलाव की चर्चा की और 46 वर्षों से लंबित ‘वन रैंक वन पेंशन’ को 7 नवंबर 2015 को लागू करने का कार्य किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़