UPSC असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर भर्ती आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द से जल्द यहाँ पूरी करें आवेदन प्रक्रिया

UPSC की ओर से असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है।

UPSC की ओर से असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। ऐसे में जो युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो तुरंत ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। उम्मीदवार बिना देरी किये आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन जमा कर सकते है।

योग्यता और आयु सीमा
भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। इसके तहत उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग जैसे एससी एसटी ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट प्रदान की गई है।

आवेदन शुल्क का भुगतान
भर्ती में आवेदन के साथ शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को फीस के रूप में केवल 25 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क रूप से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़