उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
बता दें कि आंगनवाड़ी वर्कर या सहायिका पदों पर सिर्फ महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
भर्ती में शामिल होने वाली उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती में आवेदन करने पर किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है। सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार पूरी तरह निशुल्क आवेदन पत्र भर सकती हैं।












