उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 17 सितंबर का दिन एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत के शिल्पकार, देश को नई दिशा, नई गति और वैश्विक मंच पर एक विशिष्ट पहचान दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।
पीएम की राष्ट्र-सेवा की प्रेरणादायक यात्रा
सीएम धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र-सेवा, समर्पण और संकल्प की एक प्रेरणादायक यात्रा है। उनके सशक्त नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और विश्व मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।”
प्रदेशवासियों से सीएम की अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि, “देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा से 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड और यहां के लोगों के साथ स्नेह का विशेष बंधन है। सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करें।”












