सीएम रेखा गुप्ता का देश के इंजीनियरों के योगदान को नमन, विश्वेश्वरैया को पुष्पांजलि की गई अर्पित

दिल्ली में इंजीनियर्स डे के मौके पर, दिल्ली इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दिल्ली में इंजीनियर्स डे के मौके पर, दिल्ली इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिरकत की। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने बीजेपी राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​जी के साथ मिलकर ‘भारत रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को पुष्पांजलि अर्पित की और देश के इंजीनियरों के योगदान को नमन किया।

विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का लक्ष्य
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने विश्व-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का लक्ष्य रखा, और हमारे इंजीनियरों ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, चिनाब रेल ब्रिज, अटल टनल, अटल सेतु, सेला टनल और बोगीबील ब्रिज जैसे इंजीनियरिंग के अद्भुत नमूने पेश करके दुनिया को भारत की तकनीकी क्षमता से परिचित कराया।”

सीएम रेखा गुप्ता की अपील
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने अपील करते हुए कहा कि “प्रतिभा, कड़ी मेहनत और इनोवेशन के साथ विकसित भारत और विकसित दिल्ली के मिशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।” बता दें कि इस कार्यक्रम में विधायक सतीश उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में इंजीनियर और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़