दिल्ली कैबिनेट की बैठक में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, मासिक प्रोत्साहन को 3,000 से बढ़ाकर किया 6,000

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन किया गया।

दिल्ली कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशा वर्कर के मासिक प्रोत्साहन को 3,000 से बढ़ाकर 6,000 करने का फैसला लिया है।

6,725 आशा वर्करों को सीधा फ़ायदा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “दिल्ली में हमारी आशा वर्कर हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की ज़िम्मेदारी निभाती हैं। चाहे गर्भवती महिलाओं की देखभाल हो, बच्चों का टीकाकरण हो या परिवारों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना हो, वे हर मोर्चे पर पूरी लगन से अपना काम करती हैं। कैबिनेट की बैठक में हमारी सरकार ने उनके तय मासिक प्रोत्साहन को 3,000 से बढ़ाकर 6,000 करने का फ़ैसला किया है। इससे दिल्ली की 6,725 आशा वर्करों को सीधा फ़ायदा होगा, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।”

आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “आशा वर्कर की कड़ी मेहनत, सेवा और समर्पण को हमारा सलाम। हमारी सरकार आपके सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़