RRB पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ जाने कैसे करें आवेदन?

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है।

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि भर्ती के तहत फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से संबंधित क्षेत्र में बीएससी, डिप्लोमा, GNM, D.Pharm, DMLT आदि किया होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती में आवेदन के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़