UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इसके साथ ही शुल्क समायोजन एवं फॉर्म में संशोधन की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC 2025 में भाग लिया हो। इसके अलावा पदानुसार एग्रीकल्चर में बीएससी इंजीनियरिंग संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा आदि अनिवार्य है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इसके अलावा भर्ती में शामिल होने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को नियमानुसार छूट दी जाएगी। 1 जनवरी 2026 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।












