डाक सेवक के 23757 पदों के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, यहाँ जल्द करें अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी

भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक यानी कि GDS के 23757 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका है।

भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक यानी कि GDS के 23757 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन जमा नहीं किया है वो जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

फीस का भुगतान
आवेदन करने के बाद फीस का भुगतान 21 सितंबर तक किया जा सकता है। इसके अलावा अगर फॉर्म भरने में किसी प्रकार की गलती हो जाएगी तो अभ्यर्थी 23 से 24 सितंबर तक उसमें संशोधन कर पाएंगे।

आयु सीमा की गई निर्धारित
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और रजिस्ट्रेशन फीस
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना भी अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़