UKSSSC ने पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 भर्ती निकाली, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख

UKSSSC यानि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

UKSSSC यानि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 17 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर के बीच फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। पीए और स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहींआरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान
वहीं आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भी भुगतान करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये निर्धारित है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़