मुख्यमंत्री मोहन यादव की मेधावी छात्रों को सौगात, 7,400 से ज़्यादा छात्रों को स्कूटी की वितरित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में 'मुख्यमंत्री स्कूटी योजना' के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के 12वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 7,400 से ज़्यादा मेधावी छात्रों को बड़ी सौगात दी। कार्यक्रमं के दौरान सीएम ने मेधावी छात्रों को स्कूटी वितरित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

‘विकसित भारत @ 2047’ का संकल्प
सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि, “यह योजना उन छात्रों की कड़ी मेहनत, प्रतिभा और लगन को सम्मानित करने का एक ज़रिया है, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी अपनी सफलता से अपने परिवार और समाज का मान बढ़ाया है। राज्य सरकार युवा शक्ति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए, ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।”

बच्चों की शिक्षा और भविष्य को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, “इस साल मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा के लिए बजट 38,000 करोड़ रुपए है। हमारी सरकार बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। राज्य के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकते इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। सीएम ने कहा कि, आगे बढ़कर समाज, राज्य और देश के विकास में योगदान दो।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़