प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-“डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि”

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज से पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज से पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने इस योजना को दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया है।

कुल 1.56 लाख तक की मिलेगी सब्सिडी
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि, “आप http://solar.delhi.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और 3 kW तक का सोलर रूफटॉप सरकार आपको बिना किसी कॉस्ट के लगाकर देगी। आपको एक रुपया भी खर्च नहीं करना है। 3 kW से ऊपर के सोलर रूफटॉप पर केंद्र सरकार 78,000 और दिल्ली सरकार 78,000 की सहायता देगी। यानी कुल 1.56 लाख तक की सब्सिडी।”मुख्यमंत्री ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रयास है कि दिल्लीवासी बिजली खुद बनाएं, बिजली के खर्च से राहत पाएं और उनकी बचत बढ़े। मार्च 2027 तक दिल्ली के 2.30 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है। दिल्लीवासियों से मेरा आग्रह है, आगे आइए, रजिस्ट्रेशन कराइए और इस योजना का पूरा लाभ उठाइए।”

पूर्व सरकारों पर निशाना साधा
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह बहुत खुशी का पल है और इसे दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की एक बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है। इस योजना का सीधा लाभ दिल्लीवासियों को मिलेगा।” पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “जहां पिछली सरकारें मुफ्त की राजनीति करती रहीं, वहीं वर्तमान सरकार विकास की राजनीति करती है। इसलिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना दिल्ली में हरित ऊर्जा पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।”

‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर योजना
मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर पैनल लगाने की पूरी लागत वहन करेगी। ऐसे में उपभोक्ता को एक रुपये भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़