नशा मुक्त उत्तराखंड के तहत धामी सरकार ने शुरू की योजना, नशा तस्करों की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम

उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य को नशा मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य को नशा मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नशे के खिलाफ उत्तराखंड में चल रही मुहिम को अब कार्रवाई के साथ जागरूकता से भी धार दी जा रही है। राज्य में ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्यों तक फैले नशा तस्करों के नेटवर्क पर शिकंजा कसा है।

धामी सरकार की योजना
धामी सरकार ने इस मुहिम को रफ्तार देने के लिए नई योजना शुरू की है। नशा तस्करों की सूचना देने वाले नागरिकों के लिए 20 हजार से लेकर 2.40 लाख रुपये तक की इनामी योजना भी शुरू की गई है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशामुक्त भारत अभियान से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

पुनर्वास केंद्रों की स्थापना
इसके साथ ही नशे के आदी हो चुके युवाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए पुनर्वास केंद्रों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही काउंसलिंग के लिए काउंसलर की तैनाती की गई है। स्कूल-कालेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में भी युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा नशे से जुड़ी सूचना नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की जा रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़