उत्तराखंड की धामी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन की समस्याओं के तुरंत समाधान, युवाओं के साथ संवाद करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट में जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर दूषित पेयजल आपूर्ति और दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर गाज गिरी है।
छह वरिष्ठ अभियंताओं को किया निलंबित
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ अभियंताओं को निलंबित किया है। राज्य में जन स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है।
अब तक भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार
साल 2022 में मुख्यमंत्री के रूप में अपने लगातार दूसरे कार्यकाल में पुष्कर सिंह धामी ने अब तक भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। भूमि खरीद में फर्जीवाड़े पर सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है। इस दौरान कई व्यक्तियों और अधिकारियों पर शिकंजा भी कसा। यही नहीं, पूरे प्रदेश में भूमि खरीद में अनियमितता पर कार्रवाई करते हुए भूमि को सरकार में निहित भी किया गया।












