मऊगंज में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, अन्नदाताओं से किया संवाद

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत, मऊगंज में 'बलराम कृषि महोत्सव' आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत, मऊगंज में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय के साथ वर्चुअली जुड़कर अन्नदाताओं से संवाद किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेती के लिए प्रेरित किया।

सिंचाई की सुविधा मिलेगी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “सीतापुर-हनुमना माइक्रो प्रेशर सिंचाई परियोजना का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इससे कुल 1.20 लाख हेक्टेयर ज़मीन को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। नैघरी माइक्रो प्रेशर सिंचाई परियोजना पर भी काम तेज़ी से चल रहा है।”

‘किसानों की समृद्धि हमारा संकल्प’
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “किसानों की समृद्धि हमारा संकल्प है। राज्य का किसान अब केवल अन्नदाता नहीं है, बल्कि कृषि उद्यमी बनकर वह देश की अर्थव्यवस्था को भी नई मज़बूती देगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़