सीएम रेखा गुप्ता ने 4 मोबाइल ‘नमो श्रमिक सेवा वैन’ को दिखाई हरी झंडी, सीधे श्रमिकों तक पहुँचेगी मज़दूर कल्याण सेवाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दिल्ली सचिवालय से 4 मोबाइल 'नमो श्रमिक सेवा वैन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिल्ली सचिवालय से 4 मोबाइल ‘नमो श्रमिक सेवा वैन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का उद्देश्य मज़दूर कल्याण सेवाओं को सीधे श्रमिकों तक पहुँचाना है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। बता दें कि यह नमो श्रमिक सेवा वैन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में श्रमिकों और श्रमयोगियों के कार्यस्थलों तक पहुंचेंगी। यहां श्रमिकों को सरकारी व्यवस्थाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में सहायता दी जाएगी। इसमें श्रमिक पंजीकरण, पंजीकरण नवीनीकरण और दस्तावेज सत्यापन जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और उनसे जुड़े लाभों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

सरकारी योजनाओं से जुड़ी मदद पहुंचेगी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “ये वैन मज़दूरों के काम करने की जगहों पर जाकर रजिस्ट्रेशन, रिन्यूअल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी मदद पहुंचाएंगी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमारी कोशिश है कि हर मेहनती मज़दूर का सम्मान हो, उनका समय बचे और उन्हें मिलने वाली सुविधाएं आसानी से उन तक पहुंचें।”

हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “समाज के हर वर्ग के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध, दिल्ली सरकार हर ‘श्रमयोगी’ को सम्मान, सहयोग और अवसर दिलाने की दिशा में कदम उठा रही है। रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और योजनाओं का लाभ उठाने तक, अब ज़रूरी सेवाएँ श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर ही मिलेंगी।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़