दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से विभिन्न राज्यों में नव-नियुक्त राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ भी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की। जिसमें सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली बीजेपी के नव-नियुक्त राज्य प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और सह-प्रभारी जामयांग सेरिंग नामग्याल को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
नई ऊर्जा का होगा संचार
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में, पूरी दिल्ली बीजेपी टीम ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ एकजुट होकर हमारी संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जन-सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। आपके मार्गदर्शन और सहयोग से संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।”











