दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी को हरा-भरा, साफ़ और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के यह प्रयास सफल भी हुए है। बता दें कि रेखा गुप्ता सरकार ने ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ के तहत 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कामयाबी सिर्फ़ एक संख्यात्मक लक्ष्य तक पहुँचने के बारे में नहीं है, बल्कि यह दिल्ली के ग्रीन कवर को बढ़ाने, इसके इकोसिस्टम को मज़बूत करने के लिए लगातार की गई कोशिशों का नतीजा है।
7 जुलाई को अभियान हुआ था शुरू
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद एक ऐसा शहर बनाना है जहां विकास और पर्यावरण की सुरक्षा साथ-साथ आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव-2026’ की 7 जुलाई को वन महोत्सव के मौके पर शुरुआत हुई थी। जिसका शुभारंभ केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की थी। केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से, दिल्ली सरकार की कड़ी निगरानी में इस अभियान को बढ़-चढ़ कर सहयोग मिला। इस अभियान को पूरी दिल्ली में आगे बढ़ाया गया। दिल्ली की ग्रीन एजेंसियों और अलग-अलग सरकारी विभागों के साथ-साथ स्थानीय निकायों, सार्वजनिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, RWA और नागरिकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रिज इलाकों में लाखों पौधे लगाए
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रिज इलाकों में लगभग 25 लाख पौधे लगाए गए। इस अभियान के तहत सेंट्रल रिज, DDA रिज और साउथ रिज इलाकों में खास तौर पर पौधे लगाने के अभियान चलाए गए। ऐसे में इन रिज इलाकों में कुल मिलाकर 24,94,505 पौधे लगाए गए।












