बारापुल्ला कॉरिडोर का इंतजार खत्म, उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण

दिल्ली सरकार के प्रयासों से बारापुल्ला एलिवेटेड रोड का तीसरा चरण अब दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए तैयार है।

दिल्ली सरकार के प्रयासों से बारापुल्ला एलिवेटेड रोड का तीसरा चरण अब दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए तैयार है। बता दें कि 29 सितंबर को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके उद्घाटन से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरे कॉरिडोर का निरीक्षण किया।

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को नई गति
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को नई गति मिल रही है। ऐसे अहम प्रोजेक्ट दिल्ली की कनेक्टिविटी और विकास को नई दिशा दे रहे हैं।”

AIIMS तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी देगा
बता दें कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह कॉरिडोर मयूर विहार फेज-1 से AIIMS तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी देगा। जिससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा तो आसान होगी ही। इसके साथ ही लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़