दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य परिचय सम्मेलन में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता, कहा-“देश की प्रगति में समुदाय की भूमिका अहम”

दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम में ‘वैश्य कुल सांस्कृतिक सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य परिचय सम्मेलन’ आयोजित किया गया।

दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम में ‘वैश्य कुल सांस्कृतिक सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय वैश्य परिचय सम्मेलन’ आयोजित किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

देश की प्रगति में अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि, “मेहनत, उद्यमशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव वैश्य समुदाय की पहचान हैं। व्यापार और उद्योग को आगे बढ़ाने से लेकर रोज़गार पैदा करने और समाज कल्याण में योगदान देने तक, दिल्ली और देश की प्रगति में इस समुदाय की भूमिका बहुत अहम रही है।”

‘विकसित दिल्ली’का संकल्प होगा मजबूत
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “मुझे पूरा भरोसा है कि वैश्य समुदाय की ताकत और देश के प्रति उनका समर्पण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और हमारी ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को और मज़बूत करेगा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सांसद कमलजीत सहरावत, बीजेपी दिल्ली प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक तिलक राम गुप्ता और वैश्य समुदाय के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़