सीएम रेखा गुप्ता ने गीतांजलि फायर स्टेशन का किया उद्घाटन, दिल्ली फायर सर्विस के बेड़े में शामिल हुईं नई फायर बाइकें

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गीतांजलि फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली फायर सर्विस के बेड़े में 20 फायर रिस्पॉन्स मोटरसाइकिल और 26 क्विक रिस्पॉन्स गाड़ियां भी शामिल की गईं। बता दें कि ये गाड़ियां आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मदद पहुंचाने के लिए संकरी गलियों और तंग रास्तों तक तेजी से पहुंचने में मदद करेंगी।

दिल्ली सरकार का संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारा संकल्प है कि संकट के समय दिल्ली के हर नागरिक तक कम से कम समय में मदद पहुंचे। आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधनों और मजबूत फायर सर्विस के साथ, हमारी सरकार दिल्ली को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।”

दिल्ली में फायर सर्विस होगी मजबूत
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली सरकार और अग्निशमन विभाग की ओर से दिल्ली में फायर सर्विस को मजबूत करने और लोगों को बेहतर आपातकालीन सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक सतीश उपाध्याय और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़