UPSSSC ने रीजनल यूथ वेलफेयर और एक्सरसाइज ट्रेनर के पदों पर निकाली भर्ती, यहां जाने कब शुरू होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आयाहै। UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में रीजनल यूथ वेलफेयर और एक्सरसाइज ट्रेनर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 16 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवंबर, 2026 निर्धारित है। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों के पास 13 नवंबर, 2026 तक का समय होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़