सीएम रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से की मुलाकात, राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर विस्तार से हुई चर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से लोक निवास में मुलाकात की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से लोक निवास में मुलाकात की। इस दौरान अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वहीं राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूर करने पर जोर दिया गया।

महिलाओं की सुरक्षा पर मंथन
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि, “इस मुलाकात के दौरान राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मौजूदा उपायों की समीक्षा की गई और ज़मीनी स्तर पर सतर्कता, तालमेल और कार्रवाई को और मज़बूत करने के लिए आगे के कदमों की पहचान की गई।”

‘हर महिला की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम दिल्ली को हर महिला के लिए ज़्यादा सुरक्षित और सभी नागरिकों के लिए अधिक महफूज़ बनाने के मकसद से सुरक्षा उपायों की लगातार समीक्षा कर रहे है। इसके साथ ही उन्हें मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली की हर महिला की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए सुरक्षा उपायों पर दिल्ली सरकार पूरी तरह से निगरानी कर रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़