UPSC ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, यहां जाने कैसे करें आवेदन?

UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग में जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, लॉ ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग में जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, लॉ ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी योग्य उम्मीदवार इस पदों पर आवेदन करना चाहता है वो UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/hi पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर, 2026 तक निर्धारित है। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आयु-सीमा निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 30, 33, 38, 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क का भुगतान
इसके अलावा अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़