‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत सफाई अभियान, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया स्वच्छता के प्रति संदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के तहत, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आज़ादपुर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आज़ादपुर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किया गया ‘स्वच्छ भारत मिशन’ आज हर व्यक्ति का संकल्प और एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन बन गया है।”

सीएम की लोगों से अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, “इस अभियान ने स्वच्छता को केवल प्रशासन का काम नहीं, बल्कि एक नागरिक कर्तव्य और जीवन का मूल्य बना दिया है।” सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, “स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और जन-भागीदारी के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ और ‘स्वच्छ दिल्ली’ के संकल्प को और मजबूत करें।”

कार्यक्रम में जनभागीदारी
इस अवसर पर विधायक राजकुमार भाटिया, उत्तरी ज़ोन वार्ड समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह राठौर, नगर पार्षद मुकेश गोयल, सुमन शर्मा, अजय खटाना मौजूद रहे। इसके साथ ही बाहरी संख्या में लोगों ने भी इस अभियान में सहयोग दिया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़