नए न्याय कानूनों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन, अमित शाह और सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में नए न्याय कानूनों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में नए न्याय कानूनों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में इस भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।

7 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी
बता दें कि नए न्याय कानूनों पर आधारित यह प्रदर्शनी 7 अक्टूबर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में डिजिटल तकनीक, लाइव मॉडल, वीडियो और लाइव प्रदर्शनों के माध्यम से नए न्याय कानूनों के प्रावधानों और अपराध की रिपोर्टिंग से लेकर अंतिम न्याय तक की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है।

नए न्याय कानूनों की मिलेगी जानकारी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के बीच नए न्याय कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।” उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से लोगों को नए न्याय कानूनों को समझने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एच. खंडेलवाल भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़