मध्य प्रदेश के भोपाल में राज्य-स्तरीय गौ-पालक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने गौ-पालक दीदियों को सम्मानित किया।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कदम बढ़ाए जा रहे है। राज्य में महिलाएं पशुपालन और डेयरी के क्षेत्र में भी सफलता हासिल कर रही हैं और अपने परिवारों की समृद्धि बढ़ा रही हैं। किसानों के कल्याण का हमारा संकल्प अब दोगुनी ताकत के साथ पूरा होने जा रहा है।”
आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्य प्रदेश की राह
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “राज्य में हमारी दो लाख ‘गौ-पालक दीदियां’ हमारे किसान भाइयों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। यही वह ताकत है जिसके दम पर हम आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्य प्रदेश की राह पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”











