भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, TES 57th Recruitment 2026 के लिए 14 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरू

भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका सामने आया है।

भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका सामने आया है। भारतीय सेना ने TES 57th Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।

आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2026 तक निर्धारित है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) विषय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी किया होना अनिवार्य है। TES 57th में आवेदन करने के लिए JEE Main 2026 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।

आयु सीमा भी निर्धारित
इसके साथ ही आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 16.5 वर्ष से लेकर 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बता दें कि अधिसूचना के मुताबिक TES 57th के जरिये कुल 90 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़