SIR को लेकर कांग्रेस के विरोध से गरमाई राजनीति, सीएम धामी ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

SIR यानि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के विरोध पर इन दिनों राजनीति गरमाई हुई है।

SIR यानि विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष के विरोध पर इन दिनों राजनीति गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला तेजी से जारी है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कांग्रेस पर तीखा वार किया है। मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

EVM के बाद अब वोटर लिस्ट पर सवाल
सीएम धामी ने कहा कि, “राहुल गांधी और कांग्रेस को देश को यह बताना चाहिए कि वोटर लिस्ट से मरे हुए और डुप्लीकेट वोटरों के नाम क्यों नहीं हटाए जाने चाहिए? जिनके पास आधार कार्ड या ज़रूरी दस्तावेज़ हैं, वे आज भी अपनी पहचान साबित कर सकते हैं। पहले चुनाव हारने के बाद उन्होंने EVM पर दोष मढ़ा, और अब वोटर लिस्ट पर सवाल उठाए जा रहे हैं।”

कांग्रेस पर उठाया सवाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “क्या कांग्रेस मरे हुए लोगों और डुप्लीकेट नामों को भी वैध वोटर मानती है? जनता अब हार के बाद बहाने बनाने की इस राजनीति को अच्छी तरह समझती है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़