‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा-“2047 तक विकसित भारत बनाना है, हम करके दिखाएंगे”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि देश के भविष्य को लेकर बड़े लक्ष्य गिनाए। पीएम मोदी ने कहा कि देश में जो ऊर्जा और आत्मविश्वास है, वो अद्भुत है। पीएम मोदी ने कहा, “2047 तक विकसित भारत बनाना है, हम करके दिखाएंगे। दुनिया की टॉप 3
अर्थव्यवस्था बनना है, हम करके दिखाएंगे। आत्मनिर्भर भारत बनाना है, हम करके दिखाएंगे। दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनना है, हम करके दिखाएंगे। ओलंपिक का आयोजन करना है, हम करके दिखाएंगे। अंतरिक्ष में बड़े कदम रखने हैं, हम करके दिखाएंगे। लोगों में जो ये ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास है, वो कमाल का है।”

पीएम मोदी ने किया संबोधित
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “जिस राष्ट्र के लोगों की धमनियों में ऐसा आत्मविश्वास लहू बनकर दौड़ता है, उसे कोई रोक नहीं सकता। सरकार के मुखिया के तौर पर 25 सालों की इस निरन्तर यात्रा को लोग उपलब्धि मानते हैं। हालांकि, मेरे लिए ये व्यक्तिगत महिमामंडन का विषय नहीं है और न ही ये इसका अवसर है।”

राजनीतिक सफर को किया याद
वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक सफर को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, “मेरा राजनीतिक रिपोर्ट कार्ड सिर्फ संगठन का काम करने वाले का ही था। मैंने चुनाव लड़ाए थे लेकिन एक भी चुनाव नहीं लड़ा था। चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत होती, तो बहुत पहले ही मैदान में उतर सकता था लेकिन ये मेरा मिजाज नहीं था। बाल्यकाल से मुझे जो शिक्षा-दीक्षा मिली, वो यही थी कि मैं एम्बिशन के लिए नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान रहा हूं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़