उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में राज्य में जेल व्यवस्था को सुविधाओं से लैस बनाया गया है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में योगी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। जिनमें जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिकीकरण और नई तकनीक से जुड़े कार्य सहमिल है। इसके लिए योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की। जिसके तहत सबसे ज्यादा धनराशि जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की गयी।
सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं मजबूत
इसकी जानकारी देते हुए डीजी, कारागार एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बताया कि योगी सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का काम तो किया ही गया है। इसके साथ ही जेलों की व्यवस्थाओं को भी समय के अनुरूप बनाने पर जोर दिया है। आज योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश की जेल व्यवस्था में क्षमता विस्तार हुआ है। इसके साथ-साथ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक के जरिए सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।
जेल विभाग के लिए बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
पीसी मीना ने यह भी बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में जेल विभाग के लिए बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जेल विभाग के लिए कुल 913.07 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह बढ़कर 2,877.58 करोड़ रुपये हो गया। इस बढ़ोतरी से साफ जाहीर है कि योगी सरकार की ओर से जेलों के विकास और आधुनिकीकरण को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाती है।











