राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत पर बधाई, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-“जनता का जनादेश स्पष्ट है”

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई दी है।

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “जनता का जनादेश स्पष्ट है। अब देश में केवल विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति ही स्वीकार्य है।”

जीत जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “उत्तर प्रदेश में बीजेपी के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना, असम की नौगांव लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और राजनगर सीटों, और पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर एनडीए की जीत जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। यह जीत उन राष्ट्र-विरोधी ताकतों को भी करारा जवाब है जो लोगों के कल्याण के बजाय तुष्टीकरण, समाज को बांटने और अपने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता देती हैं।”

अटूट भरोसे के लिए जनता का धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने इस अटूट भरोसे के लिए जनता का धन्यवाद किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मानित नेतृत्व में, देश की जनता ने सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को एक बार फिर अपना आशीर्वाद दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की सराहना करती हूँ। सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और जनता का हार्दिक धन्यवाद।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़