राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मी के 24752 रिक्त पदों भर्ती निकली गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों के पास डिग्री-डिप्लोमा सहित कोई योग्यताएं नहीं हैं वो भी यह सरकारी नौकरी पा सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। 13 अक्टूबर के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी। इसलिए जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कैसे भरें फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार खुद हीआवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन पोर्टल lsg.rajasthan.gov.in अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करना होगा। जिसके बाद Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form का चयन करें। मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें। वहीं बता दें कि आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को OTR करना अनिवार्य होगा।












