अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने छात्राओं को किया सम्मानित, 149 मेधावी छात्राओं को दिए स्मार्टफोन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर सीएम धामी ने बेटियों को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रहीं।

149 मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ के तहत सभी जिलों की कुल 149 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। सीएम धामी ने मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन दिए। बता दें कि इन छात्राओं ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

सीएम धामी ने किया संबोधित
सीएम धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “हमारी सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़